फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crocodile entered the house in mirzapur family members woke up after hearing woman scream

घर में घुसा मगरमच्छ: महिला की चीख सुनकर टूटी परिजनों की नींद, ऐसे बचाई अपनी जान; वन विभाग को दी सूचना

Sun, 11 Aug 2024 12:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 Aug 2024 12:27 AM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुरी के बेदौली ग्राम सभा के एक मकान में मगरमच्छ घुसने की सूचना पाकर लोगों में हड़कंप मच गया। रात के समय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने-अपने घरों में भी मगरमच्छ की तलाश करने लगे। लोगों को भय था कि कहीं अन्य जगहों पर भी मगरमच्छ न हो।

विज्ञापन
Crocodile entered the house in mirzapur family members woke up after hearing woman scream
बेदौली ग्राम सभा के एक मकान में घुसा मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली निवासी बृजेश मौर्य के घर में रात 10 बजे मगरमच्छ घुस गया। लोग शोर मचाते हुये बाहर भागे। ग्रामीण एकत्रित हुये और मगरमच्छ कों पकड़कर वन विभाग की टीम के आने का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


बृजेश मौर्य खेत पर घर बनाकर रहते हैं। बृजेश की पत्नी घर में चौकी पर सोई हुई थी। घर में दरवाजा न लगे होने की वजह से घर में मगरमच्छ घुस गया।  उसके घुसने के समय हल्की आवाज आने पर ज़ब उनकी पत्नी ने देखा तो उसके होश उड़ गए। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। 
विज्ञापन




चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंच गए। 112 नंबर पर फोन किया तथा वन विभाग को सूचना दिया गया। किसी प्रकार गांव के लोग मगरमच्छ को बांधकर वन विभाग को सूचना दिये। खबर लिखे जाने तक वन विभाग मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed