फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth bike riders killed in the accident

बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Mon, 20 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth bike riders killed in the accident
सड़क हादसे - फोटो : amar ujala
वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित कुदारन चौराहे के पास शनिवार की देर रात सोनभद्र से आ रहा बाइक सवार युवक ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा भिड़ा। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मिर्जापुर के कटरा कोतवाली के अनगढ़ रोड पर बाइक की चपेट में आकर सपा नेता घायल हो गया।
विज्ञापन


जमालपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी वीरेंद्र पटेल पुत्र गिरजा 22 वर्ष शनिवार की रात लगभग 12 बजे बाइक लेकर सोनभद्र से घर जा रहा था। बाइक सवार युवक जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित कुदारन चौराहे के समीप पहुंचा कि आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले आई के अनुसार पुलिस ने उसकी शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


उधर, मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ रोड पर रविवार की दोपहर बाइक की चपेट आने से सपा के प्रदेश सचिव जवाहर मौर्या घायल हो गए। उनको जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अनगढ़ रोड मोहल्ला निवासी एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जवाहर मौर्या 45 वर्ष रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से निकलकर आवास विकास कालोनी स्थित अनगढ़ चौराहे पर पहुंचे। वह सड़क किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे कि इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed