{"_id":"57dd8e174f1c1b9d4bd47344","slug":"two-were-killed-by-after-being-cut-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
तेजस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डगमगपुर रेलवे स्टेशन व मिर्जापुर विंध्याचल के बीच में राजधानी तथा एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार की सुबह दो लोगों की मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर एक युवक के परिजनों ने पुत्र की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर रखने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया।
पड़री थाना क्षेत्र के सिंधोरा डगमगपुर निवासी राजेश सोनकर 40 वर्ष पुत्र पुन्नीलाल शनिवार की सुबह अपने पुत्र को मुगलसराय से इलाहाबाद की ओर जाने वाली पैसेंजर को पकड़वाने डगमगपुर रेलवे स्टेशन जा रहा था। सुबह करीब सात बजे वह जैसे ही रेलवे स्टेशन के करीब पहुंचा तो देखा कि पैसेंजर स्टेशन पर आकर खड़ी। ट्रेन छूट न जाए इसलिए उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा।
जैसे ही डाउन लाइन पर पहुंचा कि नई दिल्ली से हावड़ा की ओर जा रही राजधानी की चपेट में गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबतक लोग उसे किसी चिकित्सालय ले जाते तबतक वह दम तोड़ चुका था।मामले की जानकारी होते परिवार वाले रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उधर दूसरी घटना मिर्जापुर-विंध्याचल रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 733-27 के पास शनिवार सुबह सात बजे 40 वर्षीय एक युवक की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के कपड़े की तलाशी कराई तो उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के अनुसार उसकी शिनाख्त गणेश बिंद पुत्र विश्राम बिंद निवासी मझिगवां चील्ह के रूप में हुई। सूचना पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि गणेश नगर के चौबेघाट स्थित एक कालीन कंपनी में कालीन बुनने का काम करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी चमेली अपनी बहन के यहां चंद्रदीपा चली गई थी। जिसे लेने के लिए गणेश घर से तीन दिन पूर्व निकला था। शुक्रवार को वह अपने साढ़ू के यहां पहुंचा। इसके बाद उसका पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह पुलिस ने सूचना दिया कि गणेश की लाश मिर्जापुर विंध्याचल के बीच रेलवे लाइन पर पड़ी है। परिवार को सदस्यों ने बताया कि लाश की स्थिति देखकर लगता था कि गणेश की हत्या कर लाश को रेलवे लाइन पर रख दिया गया। पजिरनों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर घटना का खुलासा करने की मांग की।