{"_id":"572114b64f1c1b0a61a921ff","slug":"two-teenagers-drowned-while-bathing-in-the-river-found-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान के दौरान गंगा में डूूूबे दो किशोर,शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नान के दौरान गंगा में डूूूबे दो किशोर,शव मिला
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
साथी के साथ मां को बुलाने गया था एक किशोर
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बजरडीहा गंगाघाट पर बुधवार को स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और डूबे किशोरों की तलाश कराई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। वहां देखते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बजरडीहा गांव निवासी सोनू गुप्ता 15 वर्ष पुत्र अशोक गुप्ता की मां बुधवार को गांव के सामने गंगा किनारे घास काटने गई थी। इसकी जानकारी होने पर सोनू अपने साथी कुलदीप गोंड 17 वर्ष पुत्र भोला गोंड के साथ दोपहर लगभग दो बजे मां को बुलाने चला गया। गंगा किनारे दोनों पहुंचे तो कपड़े उतार कर नहाने लगे।
इसी बीच सोनू गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। साथी को डूबते देख कुलदीप उसे बचाने गया तो वह भी गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण भाग कर गंगा किनारे पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन शाम तक उनकी तलाश पूरी नहीं हो सकी थी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने गोताखोरों के माध्यम से शवों को बाहर निकलवाया।