फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed in truck crushed, child injured

ट्रक से कुचल दो की मौत, बालिका जख्मी

Mon, 16 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 16 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two killed in truck crushed, child injured
बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव के सामने रविवार की दोपहर तीन बजे ट्रक से कुचल कर दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बालिका घायल हो गई। सभी बेटी के यहां खिचड़ी पहुंचाकर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चंदौली जनपद के थाना अलीनगर क्षेत्र स्थित पटपरा गांव निवासी सुभाष चौबे (48) निवासी खिड़ौरी, अदलहाट निवासी अपने साढ़ू के धर्मदत्त के पुत्र मुकेश तिवारी (18)  के साथ अपनी पुत्री रेनू के घर सिरहटा थाना हलिया  खिचड़ी पहुंचाने गया था। लौटते समय अपनी नातिनी स्वाति (पांच) को लेकर घर आ रहा था। तीनों बाइक पर सवार  मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर छोटा मिर्जापुर गांव के पास पहुंचा कि  आगे आगे चल रही ट्रक से पास लेने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे वह आगे आगे चल रहे ट्रक के सामने बाइक लेकर गिर पड़ा। पहिये के नीचे आते ही सुभाष तथा मुकेश की कुचल कर घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि नातिनी स्वाति दूर गिरने के कारण घायल हो गई। हादसे की खबर लगते ही लोगों ने तत्काल नरायनपुर चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने परिजनो को घटना की सूचना देते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां पुलिस चौकी के पास शनिवार की देर रात ट्रकों के बीच हुए भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस चालक विनोद निवासी सोहाबा इरियनपुर बंगाल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस की माने तो एक ट्रक बंगाल से रीवां की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed