{"_id":"571a7a3b4f1c1bca5a8b4ac9","slug":"two-killed-in-road-accidents-including-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
भारत की सड़कें हुईं और जानलेवा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान तथा जिगना थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में शुक्रवार को को दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मड़िहान संवाददाता के अनुसार, चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचराव गांव निवासी वंशीधर 55 वर्ष के यहां 20 अप्रैल को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कई रिश्तेदार और ससुराल के लोग शामिल होने आए थे।
क्रवार को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वंधीधर मारूति कार से अपने ससुरालियों को उनके घर पर छोड़ने गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे लौटते समय कार सवार जैसे ही मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास पहुंचा कि उसे नींद आ गई। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित पेड़ में जाकर भिड़ गई। पेड़ से कार टकराते ही वंधीधर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी मड़िहान ले गई। वहां देखते ही चिकित्सक ने वंधीधर को मृत घोषित कर दिया। जिगना संवाददाता के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर हंसवार गांव निवासी धनंजय 24 वर्ष पुत्र मुरारी लाल शुक्रवार को घर से गैपूरा की ओर जा रहा था।
सुबह करीब पांच बजे वह जैसे ही विंध्याचल थाना क्षेत्र के पाठक बरी गांव के पास पहुंचा कि गैपूरा से आ रही और इलाहाबाद जा रही मारूति कार से बाइक सवार की सामने से टक्कर हो गयी। इसमें बाइक सवार धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने तत्काल एबुलेंस बुलाकर उसे पीएचसी सरोई भेजा। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गैपूरा पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।