फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed in accident with girl

हादसों में महिला समेत दो की मौत

Thu, 18 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 18 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accident with girl
जींद में सड़क हादसे में तीन बहनों के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर कमालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंगलवार की रात 35 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई। महिला  घायलावस्था सड़क पर पड़ी थी। एक राहगीर ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी थी। मौके  पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से सीएचसी चुनार भेजा। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



 चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के नीबूपुर गांव निवासी राम प्रकाश पटेल (56) बुधवार को बाइक से अपने समधी के शव का दाह संस्कार में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग के छोटा मिर्जापुर के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार युवक से भिड़ंत हो गई। इसमें राम प्रकाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहंी दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नरायनपुर के एक निजी चिकित्सालय में में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 छह मुहानी के पास मंगलवार की रात लगभग ढाई बजे पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से टीवीएस मोपेड सवार 45 वर्षीय एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को नरायनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed