फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck overturns , killing the driver and helper

ट्रक पलटने से चालक और खलासी की मौत

Sun, 05 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
 Truck overturns , killing the driver and helper
हादसा - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र से गिट्टी लोडकर वाराणसी जा रहे दस चक्का ट्रक का ब्रेक फेल होने पर शुक्रवार की देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर  वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर हनुमान घाटी के पास जलाशय पर बने ओवरब्रिज के डिवायडर से टकराकर पलट गया।   चालक व खलासी ओवरब्रिज के बीच में खाली पड़े जगह से करीब 50 फीट नीचे खाई गिर पड़े।  हादसे में दोनों की मौत हो गई।   
विज्ञापन



शुक्रवार की देर रात लगभग साढ़े 11 बजे एक दस चक्का ट्रक सोनभद्र से गिट्टी लोडकर बनारस जा रहा था। चालक जैसे ही ट्रक लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमानघाटी के पास जलाशय पर बने ओवरब्रिज के डिवायडर के करीब पहुंचा कि उसके वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकराने के बाद पलट गया।
विज्ञापन


चालक रामसबत यादव 55 वर्ष मदाईपुर बहरिया गाजीपुर तथा खलासी संजय यादव 26 वर्ष पुत्र शोभनाथ यादव पिथरिया थाना तरवा जनपद आजमगढ़, खाई से 50 फीट नीचे गिर गए। पुलिस दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी अहरौरा ले गई। वहां देखते ही चिकित्सकों ने खलासी संजय को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक का उपचार करने में जुट गए। लेकिन चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed