{"_id":"575327584f1c1b2a46108c19","slug":"truck-overturns-killing-the-driver-and-helper","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से चालक और खलासी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक पलटने से चालक और खलासी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र से गिट्टी लोडकर वाराणसी जा रहे दस चक्का ट्रक का ब्रेक फेल होने पर शुक्रवार की देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर हनुमान घाटी के पास जलाशय पर बने ओवरब्रिज के डिवायडर से टकराकर पलट गया। चालक व खलासी ओवरब्रिज के बीच में खाली पड़े जगह से करीब 50 फीट नीचे खाई गिर पड़े। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
शुक्रवार की देर रात लगभग साढ़े 11 बजे एक दस चक्का ट्रक सोनभद्र से गिट्टी लोडकर बनारस जा रहा था। चालक जैसे ही ट्रक लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमानघाटी के पास जलाशय पर बने ओवरब्रिज के डिवायडर के करीब पहुंचा कि उसके वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकराने के बाद पलट गया।
चालक रामसबत यादव 55 वर्ष मदाईपुर बहरिया गाजीपुर तथा खलासी संजय यादव 26 वर्ष पुत्र शोभनाथ यादव पिथरिया थाना तरवा जनपद आजमगढ़, खाई से 50 फीट नीचे गिर गए। पुलिस दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी अहरौरा ले गई। वहां देखते ही चिकित्सकों ने खलासी संजय को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक का उपचार करने में जुट गए। लेकिन चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।