फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three mining in illegal mining, two tractor seas

अवैध खनन में तीन डंफर, दो ट्रैक्टर सीज

Wed, 29 Mar 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three mining in illegal mining, two tractor seas
जला हुआ ट्राला। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने गंगापार इलाके के मेड़िया, रूदौली एवं कुशहां गांव में आधी रात को छापेमारी कर अवैध तरीके से मिट्टी व बालू खनन कर रहे तीन डंफर एवं दो ट्रैक्टरों  को सीज कर दा। पुलिस देखकर अवैध परिवहन कर रहे वाहनों के चालक फरार हो गए। 


 उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहन सड़क निर्माण कंपनी के हैं जो क्षेत्र में दबंगई से खनन कर रही है। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कोतवाली इलाके के गंगापार के कई गांवों से खनन माफिया रात में मिट्टी एवं बालू का खनन करते हैं। रातोंरात ही उनकी ढुलाई की जाती है।

विज्ञापन

 

सोमवार की आधी रात में चुनार वाराणसी मार्ग स्थित साधोमाधो से गुजर रहे चार डंफर एवं सात ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। उनमें तीन डंफर एवं दो ट्रैक्टरों में मिट्टी लदी थी। जो अवैध तरीके से वाराणसी ले जाई  जा रही थी। चालकों के पास कोई कागजात नहीं मिला।  सभी वाहनों को खनन विभाग के सर्वेयर रामसुरेश मौर्य एवं चौकी प्रभारी अदलपुरा राजेश यादव को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


  पकड़े गए वाहनों एवं फरार चालकों के  विरूद्ध खनिज व मोटर अधिनियम सहित अन्य आवश्यक धाराओं के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि चुनार तहसील इलाके के पहाड़ी क्षेत्रों एवं गंगा किनारे स्थित गावं से रोजाना पत्थर, बालू एवं मिट्टी का अवैध खनन व परिवहन किया जा रहा है। जिससे सरकार को लाखों रूपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है और खनन माफिया मालामाल हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed