{"_id":"585436e44f1c1b686f64d1da","slug":"theft-in-house-and-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर, दूकान से नगदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर, दूकान से नगदी और जेवरात चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बाजार में एक घर का ताला तोड़ कर चोरों ने एक घर और दूकान से 40 हजार की नगदी समेत जेवरात और अन्य कीमती सामान को चुरा लिया। परिवार के लोग एक सप्ताह से शादी में अनपरा गए थे। शुक्रवार को परिवार के लोग घर वापस लौटै तो उन्हें दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर पहुंचने पर बिखरा सामान देखकर सन्न रह गए।
गृहस्वामी रमेश चौरसिया ने बताया कि वे लोग पूरे परिवार के साथ सात दिसंबर को सोनभद्र जनपद के अनपरा में रहने वाले एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। घर पर कोई नहीं था। दरवाजे में ताला लगा कर गए थे। शुक्रवार को वापस लौटे तो देखा की मेन गेट के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारे कमरों के सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी भी टूटी थी। चोरों ने सभी कमरे को बाकायदा खंगाल डाला था।
आलमारी में पत्नी के आपरेशन के लिए रखे 40 हजार रुपये, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, कर्धनी, लरि, दो पायल, चार बिछिया, एक लेडिज घड़ी, परफ्यूम समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए थे। परिवार के लोगों ने अपने ही घर में जनरल स्टोर की दूकान खोला हुआ है। जिसमें हजारों रुपये का सामान रखा था घर में किसी के न रहने से हौसला बुलंद चोर दुकान में भी पहुंच गए और वहां से हजारों रुपये मूल्य के सामान को चुरा लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। गौरतलब है कि जाड़े की रात में चोरों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिन घरों में ताले लटकते हैं उनको चोर आसानी से अपना शिकार बना रहे हैं। गश्त के बावजूद चोरी लोगों की समझ में नहीं आ रही है।