फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The truck hit the auto collision , student death

ट्रक ने आटो को मारी टक्कर, छात्रा की मौत

Fri, 23 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 23 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The truck hit the auto collision , student death
रीवां मिर्जापुर मार्ग पर भोड़सर गांव के पास गुरुवार की सुबह आठ बजे ट्रक व आटो रिक्शा की हुई आमने सामने टक्कर में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस घायलाें को जिला चिकित्सालय भेज कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव निवासिनी रागिनी 16 वर्ष पुत्री हरीपाल ज्योति बालिका इंक्टर कालेज लोंहदी में कक्षा दस की छात्रा थी। प्रतिदिन की भांति वह गुरुवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए तैयार होकर निकली। चौराहे पर आने के बाद एक आटो में सवार होकर स्कूल के लिए आ रही थी।
विज्ञापन


उसके अलावा आटो में समोगरा गांव निवासी ओम प्रकाश 15 वर्ष पुत्र रामतिलक, लालमनी देवी 45 वर्ष पत्नी झब्बूलाल, लखमापुर गांव निवासी सूरज बिंद 18 वर्ष पुत्र शिवकुमार, विंध्याचल थाना क्षेत्र के हर्रई गांव निवासी तुलसी बिंद 45 वर्ष पुत्र रघुनाथ भी बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो रिक्शा सुबह करीब आठ बजे जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र के भोड़सर गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे अगली सीट पर बैठी रागिनी ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि ओम प्रकाश, सूरज, तुलसी व लालमनी देवी गंभीर रूप से घायल होकर चीखने चिल्लाने लगे।

घायलाें की चीख पुकार सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed