फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The raid was in prison DM

जेल में डीएम ने की छापेमारी

Sun, 14 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 14 Dec 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
The raid was in prison DM

विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने शनिवार की दोपहर जिला जेल में औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अधिकारियाें ने बैरक, भोजनालय, शास्त्रागार, शौचालय आदि स्थानाें की चेकिंग कराई। साथ ही प्रत्येक बैरक में बंद बंदियाें की सघनता से तलाशी भी कराई।

बीते वर्षों में हुए बिहार के जहानाबाद की घटना को देखते हुए शासन ने प्रदेश के समस्त जेलाें में औचक छापेमारी कर बंदियाें की तलाशी लेने का निर्देश दिया। उसी दिशा निर्देश के तहत शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने जिला कारागार में     औचक छापेमारी की।  
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान फोर्स ने दोनाें अधिकारियाें की मौजूदगी में समस्त बैरकों को बारी बारी से खंगाला। पूर्व में मिले मोबाइल व सिम की घटना को देखते हुए पुलिस ने सघनता से तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्त बंदियों के बिस्तर, कपड़े आदि को खंगालते हुए भोजनालय को देखा। डीएम ने कहा कि कोई भी संदिग्ध वस्तु यदि जेल में मिली तो जेल अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सीओ नगर प्रवीण यादव, कटरा कोतवाल शफीक अहमद, डिप्टी जेल उमेश बाबू, राजेश राय समेत अन्य जेल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed