फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student accused of buying caged

छात्रा को खरीदने का आरोपी बंदी

Sat, 25 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Student accused of buying caged
‌file photo - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तीन महीने पूर्व छात्रा को खरीदने वाले छत्तीसगढ़ के एक आरोपी को मड़िहान पुलिस ने शुक्रवार की दोहपर क्षेत्र के देवपुरवा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। साली को बेचने का मुख्य आरोपी उसका जीजा पुलिस को चमका देकर फरार होे गया। छात्रा के मां की तहरीर पर जीजा व खरीदने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 देवपुरवा के एक युवक की शादी चुनार कोतवाली के एक गांव में हुई है। तीन माह पूर्व वह साली को बहलाकर संग ले गया।  कुछ दिनों तक युवक ने छात्रा को लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रखा। इसके बाद उसे छत्तीसगढ़ में एक युवक के हाथों दस हजार रुपये में बेच दिया।  
विज्ञापन


मौका पाकर किशोरी युवक के चंगुल से भाग निकली। युवक उसके जीजा के यहां छात्रा को खोजने पहुंचा और लोगों से छात्रा के बारे में पूछने लगा। किशोरी की  मौसी को घटना सूचना मिली तो उसने अपनी बहन से पूरी बात बताते हुए उसे बुलाया। छात्रा की मां ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया। सौ नंबर पर फोन किया तो पुलिस ने छत्तीसगढ़ निवासी युवक को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी किशोरी के जीजा की तलाश में जुट गई है। छात्रा का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed