फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sticks out in temple dispute

मंदिर निर्माण के विवाद में चले लाठी-डंडे

Sun, 25 Dec 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 25 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sticks out in temple dispute
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के मंगरवारी वार्ड में राम जानकी मंदिर के निर्माण को लेकर शुक्रवार देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद  समेत 40 लोगों पर मारपीट, बलवा समेत अन्य आरोप में मामला पंजीकृत कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। 


नगर पंचायत कछवां के मंगरवारी वार्ड में पुरानी रामजानकी मंदिर है। वहां पर दुर्गा पंडाल भी सजता हैं। मंदिर का नया निर्माण कराने के लिए स्वर्ण समाज के लोगों ने पुरानी ढाचे को तोड़वा दिया। ढाचा तोड़वाने के कुछ दिन बाद ही उसपर नया निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया। शुक्रवार को दुर्गा पंडाल सजावट के स्थान पर निर्माण कर्ता खोदाई करा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच नवयुवक कल्याण समिति के कार्यकर्ता पहुंचे और दुर्गा पंडाल के स्थान पर कोई खोदाई नहीं कराने को कहा। इसी बात को लेकर  स्वर्ण समाज व नवयुवक कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। घटना की सूचना देने पर सौ नंबर के साथ कछवां पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला शांत कराते हुए एक पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जिनके गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए नवयुवक कल्याण समिति के कार्यकर्ता सुबह थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कहा कि दूसरे पक्ष को भी गिरफ्तार किया जाए। थानाध्यक्ष जगन्नाथ यादव ने बताया कि चार नामजद समेत 40 के खिलाफ बलबा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों पक्षो से दो दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed