फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP lawmaker killed in car -truck collision in

सपा विधायक की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर

Wed, 06 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 06 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
SP lawmaker killed in car -truck collision in
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के परसरपुर गांव के पास सोमवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे एक इंडिगो कार नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया।
विज्ञापन



आजमगढ़ जनपद के थाना जीयनपुर के करंडा दिलशादपुर के मूल निवासी रामआसरे सिंह की मिर्जापुर जनपद के पड़री स्थित रसैना में पाही है। इन दिनों बनारस के शिवपुर में मकान बनवा कर रहते हैं। बरसात होने पर रामआसरे के पुत्र कर्ण सिंह उर्फ विकास सिंह 26 वर्ष रसैना में अपने जीजा आलोक 25 वर्ष पुत्र कमलेश सिंह निवासी सुक्खी थाना अहरौलिया आजमगढ़ के साथ सोमवार को आया था।
विज्ञापन


खेतीबारी का काम देखने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों इंडिगो कार से बनारस के लिए रसैना से रवाना हुए। कार जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र के परसनपुर गांव के पास पहुंची कि अचानक सामने आए नीलगाय को बचाने में कार का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जाकर टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। कर्ण सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं आलोक सिंह को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed