फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rock falls, workers killed, two injured

चट्टान गिरी, श्रमिक की मौत, दो घायल

Wed, 07 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rock falls, workers killed, two injured
बालीघाट-धरमघर सड़क में करुली के पास हवा में लटका बोल्डर। - फोटो : अमर उजाला
सोनपुर स्थित भगौती देई पहाड़ पर अवैध खनन कराते समय मंगलवार की दोपहर एक बड़ा चट्टान खिसक कर तीन मजदूरों के ऊपर गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पास के पहाड़ियों में कार्य करने वाले लोगों ने मलबे में दबे दोनों श्रमिकों को बाहर निकाल कर वाराणसी भेजा। एएसपी सिटी अशोक शुक्ला अहरौरा पुलिस के साथ पहुंचे और जेबीसी से चट्टान के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकलवा कर  पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन



अहरौरा थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी महेश त्रिपाठी  पुत्र हरिओम मंगलवार को क्षेत्र के सोनपुर स्थित भगौती देई पहाड़ पर अवैध खनन करा रहा था। जिसमें पटिहटा गांव निवासी प्यारेलाल (40) अपने साथी कल्लू पटेल (45) व मुन्नू पटेल (40) के साथ पत्थर तोड़ रहा था। तीनों मजदूर पहाड़ी  पर जमे मिट्टी के ढेर को हटा रहे थे कि एक बड़ा चट्टान उनके ऊपर गिर पड़ा। जिसके मलबे के नीचे प्यारेलाल समेत तीनों मजदूर दब गए। हादसा होता देख अगल बगल के खदानों पर खनन कार्य कर रहे मजदूरों ने कल्लू व मुन्नू पटेल को आनन फानन में मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कल्लू को इलाज के लिए वाराणसी भेजा जबकि मुन्नू को वहीं भर्ती करा दिया।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक शुक्ला अहरौरा थानाध्यक्ष रमाकांत यादव के साथ पहुंचे और जेसीबी से चट्टान को हटवा कर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस की सूचना पर खनन विभाग के सर्वेयर रामसुरेश भी मौके पर पहुंच गए। सर्वेयर ने बताया कि महेश त्रिपाठी नाम का व्यक्ति अवैध तरीके से खनन करा रहा था जिसमें चट्टान गिरनेे से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं। हालांकि इस दौरान आसपास अवैध खनन कर रहे खनन माफिया अपने मजदूरों के साथ भाग खड़े हुए । घटना के बाद पटिहटा गांव निवासी नखड़ू की तहरीर पर पुलिस ने महेश त्रिपाठी व कल्लू पटेल तथा एक अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से खनन कार्य कराने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। देर शाम जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम विजय बहादुर और तहसीलदार चुनार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed