फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Respect of teachers on teacher day

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान

Wed, 06 Sep 2017 12:21 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Wed, 06 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Respect of teachers on teacher day
श्रद्धांज‌‌ल‌ि
         
विज्ञापन

मिर्जापुर। शिक्षक दिवस पर जगह-जगह शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई। परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली जबकि बीआरसी पर फुुटबाल मैचों का आयोजन किया गया।
 पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेवली से स्वच्छता रैली निकली और फुटबाल मैच हुआ। राणी कर्णावती स्कूल में एबीएसए अमरदीप जायसवाल फुटबाल खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान जगदंबा चौधरी, जैनेंद्र सिंह, मधुरिमा तिवारी आदि रहे। सीखड़ ब्लॉक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रनाथ सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। खोखो, फुटबाल प्रतियोगिताएं हुईं और निराशा सिंह, नीलम सिंह, दिनेश यादव, हिमांशु, शशिशंकर मौर्य, ललिता मौर्य और बिंदू को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राम बिहारी मिश्रा व संचालन धीरज त्रिपाठी ने किया। पहाड़ी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पडरी में बीईओ शशिकांत श्रीवास्तव ने फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रविकांत द्विवेदी, माता प्रसाद सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, नीलकांत पांडेय, प्रदीप दूबे आदि रहे। लालगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर वासिद अली में अनिरुद्ध तिवारी, रजनीश कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई।  शेरवां में सिद्घ समाज हाईस्कूल नंदगांव, सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज, मुराहु सिंह इंटर कॉलेज, देवकली इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। एसएन पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर राजेश सिंह ने डा. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।  विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल में वाइस चेयरमैन अखिलेश मिश्रा ने पूर्व राष्ट्रपति के बारे में बताया जबकि बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम हुआ तो छानबे के गोपालपुर में प्रधान सरिता देवी ने जागरूकता रैली को रवाना किया। जिगना के पारसनाथ मनिकठा में विधायक राहुल कोल, छानबे बीआरसी में प्रो. बी पांडेय ने शिक्षा का महत्व बताया। इस दौरान प्रेमशंकर राम, अमरेश शुक्ल, अश्वनी तिवारी आदि रहे। कैलहट स्थित राजदीप महिला महाविद्यालय में राज बहादुर सिंह ने शिक्षकों का सम्मान किया।  बेलन बरौधा स्थित राजे क्लासेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सिद्घार्थ मिश्रा ने शिक्षक का महत्व बताया।  मझवां, सिटी और छानबे ब्लॉक में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।  
विज्ञापन

   
शिक्षकों का हुआ सम्मान      
मिर्जापुर। नगर के श्रीमाता प्रसाद माता माता भीख इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने हरेकृष्ण त्रिपाठी, रमा आसरे सिंह, अजिता श्रीवास्तव, फुन्नू राम, इंद्रमणि सिंह, राम रसीले पांडेय, प्रहलाद राम, राजेश्वरी प्रसाद, शंभूनाथ तिवारी को सम्मानित किया। इस दौरान डा. गणेश प्रसाद, संजय मिश्रा, रमेश कुमार द्विवेदी, रामेश्वर प्रसाद दूबे, अशोक मिश्रा, अवधेश पांडेय, नरसिंह, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

000
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed