फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Put the jam in the fight against old enmity

पुरानी रंजिश में मारपीट विरोध मंे लगाया जाम

Tue, 05 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 05 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Put the jam in the fight against old enmity
विकास खंड सीखड़ में मारपीट की घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने लगाया दिया जाम। - फोटो : mirzapur
चुनार कोतवाली क्षेत्र के आराजी लाइन सुल्तानुपर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट से नाराज लोगों ने सोमवार को अदलपुरा चौराहे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग कर कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। सूचना पर पहुंचे सीओ चुनार और तहसीलदार ने लेागों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन



आराजी लाइन सुल्तानपुर गांव निवासी मिठाई यादव और रामजतन बिंद के बीच दो अप्रैल की शाम सात बजे चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से सात तथा दूसरे पक्ष से 10 लोगोें के खिलाफ शांति भंग में मामला पंजीकृत कर लिया था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह छह बजे एक बार फिर कांता बिंद 70 वर्ष से दूसरे पक्ष के लोगों का विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई। जिससे नाराज 
बिंद बिरादरी के लोगों ने कछवां चुनार घाट वाराणसी मार्ग पर अदलपुरा चौराहे को जाम कर दिया। सुबह छह से नौ बजे तक सड़क जाम की सूचना पर सीओ चुनार मुकेश उत्तम, तहसीलदार चुनार प्रेमप्रकाश प्रियदर्शी, कोतवाल चुनार कमलेश्वर, थानाध्यक्ष कछवां बृज मोहन सरोज फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन जाम कर हरे लोगों ने कार्रवाई के बाद ही जाम समाप्त करने की बात कही। लेागों की जिद देख कर अधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही तब लोग शांत हुए।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed