फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Punk raid calls for punk tax

गुंडा टैक्स मांगने आए बदमाश बंदी

Tue, 14 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 14 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Punk raid calls for punk tax
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
होली की रात रेलवे स्टैंड कर्मी व अन्य लोगाें से रंगदारी मांगने वाले आरपीएफ दरोगा के एक पुत्र समेत चार जाइलों सवार बदमाशों को सीओ नगर ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे कालोनी से सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया। साथ ही गाड़ी सीज कर दी है। 

13 मार्च को रात करीब दस बजे जाइलों सवार चार युवक रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचे और स्टैंड कर्मी से रंगदारी मांगने लगे। कहा कि बगैर गुंडा टैक्स दिए वह स्टैंड नहीं चला सकता है। विरोध जताने पर बदमाशों ने कर्मचारी को मारना पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह युवक अपनी जान बचाकर कुली कैंपस की ओर भागा। फिर आरोपी नहीं माने और उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटते रहे। इसके बाद रेलवे कालोनी में गाड़ी लेकर पहुंचे और रास्ते से आने जाने वाले लोगों को मारते पीटते रहे।
विज्ञापन


मामले की सूचना सीओ नगर बृजेश त्रिपाठी को दी गई तो वह कटरा पुलिस के साथ पहुुंचे और घेराबंदी कर जाइलों सवार युवकों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पाया गया कि एक आरोपी आरपीएफ के एक दरोगा रंगनाथ दूबे का पुत्र शिवरतन दूबे भी शामिल है। घायल बच्चा यादव निवासी स्टेशन रोड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध  मुकदमा पंजीकृत कर उनको जेेल भेज दिया। सीओ नगर बृजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में संजय गिरी पुत्र मदन लाल गिरी निवासी आवास विकास कालोनी, शिवरतन दूबे पुत्र रंगनाथ दूबे निवासी रेलवे कालोनी कटरा कोतवाली सुभाश यादव पुत्र कैलाश यादव  निवासी पीलीकोठी, मुन्नू पुत्र सत्येंद्र कुमार निवासी रेलवे कालोनी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed