गोदाम पर एसपी का छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर गोदाम मालिक ने कहा कि वह सतना से ई-टेंडर के जरिए तार को खरीद कर लाया है।
बता दें कि मंगलवार की सुबह किसी ने पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन को सूचना दिया कि नगर के किशुन प्रसाद की गली के पास एक ट्रक खड़ा है। जिसमें चोरी के बिजली के तार लदे हैं। जिसे लोग गोदाम मालिक को बेचने आए हैं। जानकारी होते ही बगैर किसी को सूचना दिए पुलिस अधीक्षक छापेमारी करने पहुंच गए।
सुबह-सुबह एसपी द्वारा छापा मारने की खबर लगते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसी बीच शहर कोतवाली पुलिस भी आनन फानन में भाग कर पहुंची।
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने गोदाम मालिक से तार के बारे में पूछताछ किया तो उसने बताया कि सतना से ई-टेंडर के जरिए रेलवे से तार को खरीदा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को बिजली एवं वाणिज्य कर विभाग की टीम को जांच सौंप दिया।