{"_id":"56e9b4634f1c1b24778b4665","slug":"old-property-dealer-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रापर्टी डीलर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला प्रापर्टी डीलर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
विजयपुर कोठी में हुई हत्या के मामले में पूछताछ करते एसपी अरविंद सेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजा विजयपुर कोठी निवासी और प्रापर्टी डीलर मीना सिंह की मंगलवार की रात बदमाशों ने घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी और सोने की चेन, डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने मीना के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
वारदात से पहले बदमाशों ने चाय बनवा कर पी थी। सुबह नौकरानी की सूचना पर पहुंची मीना की छोटी बहन ने पुलिस को खबर दी। एसपी और सीओ नगर ने पहुंच कर छानबीन की और क्राइम ब्रांच तथा शहर कोतवाली पुलिस को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। आशंका है कि भूमि विवाद में यह वारदात हुई है।
विजयपुर कोठी मोहल्ला निवासी मीना सिंह (50) पुुत्री स्व. राजन सिंह मंगलवार की रात बाजार से टहल कर रात आठ बजे घर आईं। वह आराम कर रही थीं, इसी दौरान उनकी छोटी बहन जया सिंह अपने दो बच्चों के साथ उनसे मिलने पहुंचीं।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े नौ बजे मीना किसी से मोबाइल फोन पर जमीन खरीद फरोख्त की बात करने लगी। वे लोग रात में ही मिलने की जिद कर रहे थे, लेकिन मीना ने सुबह आने के लिए कहा। इसके बाद जया अपने दोनों बच्चों के साथ शुक्लहा स्थित अपने आवास पर लौट आई।
मीना भी अपने कमरे में सोने चली गईं। रात में कुछ लोग उनसे मिलने पहुंच गए। आरोपियों ने चाय बनवा कर ड्राइंग रूम में बैठकर मीना के साथ पी। इसके बाद किसी धारदार हथियार से उनके सिर पर तीन वार किए।
शोर न मचा सकें, इसलिए तकिए से उनका मुंह दबा दिया, फिर गमछा मुंह में ठूंस दिया। वारदात के बाद बदमाश डेढ़ लाख रुपये और सोने की दो चेन उठा ले गए। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे नौकरानी घर में काम करने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। मीना की लाश देख उसने शोर मचाया।
जानकारी होते ही एसपी अरविंद सेन, सीओ नगर कुलभूषण ओझा, शहर कोतवाल डीपी शुक्ला, महिला थानाध्यक्ष रीता यादव और अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए। एसपी ने मीना की बहन जया से घटना के बारे में पूछताछ की। जया सिंह ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है जल्द ही गिरफ्तारी होगी।