फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother and child died during delivery , Hungama

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, हंगामा

Sat, 30 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
 जिला महिला अस्पताल में गुरुवार की शाम से भर्ती गर्भवती महिला की खून की कमी के चलते प्रसव के दौरान श्ुाक्रवार की सुबह मौत हो गई। इससे नाराज घरवालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया।
विज्ञापन



कहा कि सुविधा शुल्क के चक्कर में ठीक से इलाज नहीं किया गया। इसी कारण मरीज की मौत हो गई। 


लालगंज थानाक्षेत्र के कटिया गांव की उर्मिला (32) पत्नी अमरनाथ को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार को जिला महिला  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने खून की कमी बताते हुए वाराणसी रेफर कर दिया था, लेकिन देर रात होने के कारण घरवाले महिला को लेकर वाराणसी नहीं गए और चिकित्सालय में ही इलाज कराते रहे। शुक्रवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार के लोग नाराज हो गए। 
विज्ञापन




सुविधा शुल्क न देने पर लापरवाही से इलाज करने का अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। कहा कि गुरुवार की शाम से ही लापरवाही से इलाज किया जा रहा था। इससे उसकी हालत खराब होती चली गई। रेफर होने के बारे में पूछने पर बताया कि वे बनारस जाने की स्थिति में नहीं थे।          
विज्ञापन
विज्ञापन



गामा मचाए जाने की खबर लगते ही पहुंची अस्पताल चौकी की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिवार के लोग बगैर पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। 


उधर सीएमओ डॉ. अशोक चौरसिया ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत करता है तो टीम बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed