{"_id":"56eb05354f1c1b50248b4b6f","slug":"mina-easy-unraveling-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीना हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
- फोटो : murder mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी डीलर मीना सिंह की हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस द्वारा मीना का रिकार्ड खंगालने पर उसे नई नई जानकारियां मिल रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही असली हत्यारों के गिरेबां तक पहुंच जाएगी।
उधर मीना के रिश्तेदारों ने जिन लोगों को नामजद किया है उस पर सवाल उठ रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच करने में जुटी है।
मीना सिंह काफी चर्चित महिला प्रापर्टी डीलर थी। उसके व्यवहार से दोस्त कम और दुश्मन अधिक बन जाते थे। प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करने के कारण उसका आए दिन विवाद होता रहता था। लोगों की माने तो विवादों से उसका गहरा नाता रहा। नगर के जोगियाबारी की जमीन खरीदने पर उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ।
पक्के पोखरा इलाके में जमीन की प्लाटिंग करने पर तथा अर्जुनपुर में जमीन खरीदने और बेचने को लेकर विवाद हुआ। इसी तरह नगर के बरौंधा व सबरी इलाके में जमीन प्लाटिंग के दौरान भी उसका विवाद होना बताया जा रहा है। ताजा मामला बीएचयू दक्षिणी परिसर के पास के इलाके में जमीन खरीद कर कब्जा करने को लेकर विवाद का रहा। एक कपड़ा व्यापारी से ब्याज के पैसे वसूलने को लेकर भी उसका विवाद हुआ था। इसी तरह विंध्याचल में भी जमीन खरीदने पर तनातनी चल रही थी। इसके अलावा हाल ही में एक अधिवक्ता से भी उसकी झड़प हो चुकी थी।
विज्ञापन
इन सब मामलों के अतिरिक्त उसने ब्याज पर लाखों रुपये बांट रखे थे। उसको वसूलने को लेकर भी उसका कई लोगाें से जूतमपैजार होता रहता था। इस महिला प्रापर्टी डीलर के विवादों में घिरे रहने के कारण ही पुलिस को उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाने में पसीना बहाना पड़ रहा है। यही वजह है कि हत्याकांड का राजफाश करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।