फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lover held hostage for 9 days, beaten with cigarette by girl's family member

मिर्जापुर में दिल दहलाने वाली घटना, प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने 9 दिन तक बंधक बनाकर पीटा, सिगरेट से जलाया

Wed, 09 Sep 2020 09:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 09 Sep 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Lover held hostage for 9 days, beaten with cigarette by girl's family member
युुवक के शरीर पर निशान - फोटो : अमर उजाला

शादी के नौ दिन बाद लापता हुआ मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना निवासी युवक बुधवार को अहरौरा में मिला। पुलिस ने अहरौरा से लाकर उसका मेडिकल कराया। मेडिकल के दौरान उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास सिगरेट से जलने का निशान हैं। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने नौ दिन पहले उसका अपहरण का उसे एक कमरे में रखा था। मंगलवार की रात को उसे अहरौरा में छोड़कर गए हैं। युवक के परिजनों ने पड़री थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


दरअसल, 26 अगस्त को शुभम जायसवाल ने आमघाट के देवरी निवासी एक युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद अपनी पत्नी को उसके मायके में छोड़ा था। चार सितंबर की दोपहर में वह लापता हो गया और उसकी बाइक आमघाट देवरी के पास मिली।
विज्ञापन


इसके बाद शुभम के पिता अशोक कुमार जायसवाल ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर पुत्र का अहपरण कर हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया। पड़री के साथ देहात कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बुधवार की सुबह शुभम ने अहरौरा थाने पहुंचकर पुलिस को सारी जानकारी दी। इसके बाद देहात कोतवाल अभय सिंह मौके पर जाकर उसे लेकर आए और उसके मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

युवक के शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास सिगरेट से जलने के निशान हैं। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उसका अपहरण किया। दो घंटे तक गाड़ी चलने के बाद उसे किसी कमरे में रखा था। वहां पर उसे प्रताड़ित करते थे। सिगरेट से उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास जलाते थे। मंगलवार की रात दो बजे उसे एक गाड़ी में बैठाकर अहरौरा में छोड़ दिया।

पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया युवक के आरोप और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed