{"_id":"5903925a4f1c1b1035c0e408","slug":"looted-the-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े छीन लिए रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े छीन लिए रुपये
mirzapur
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
आगरा लूट
- फोटो : SELF
विज्ञापन
कछवां में हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस बूथ के पास एक व्यक्ति को धक्का दिन दहाड़े उसका पैसा छीनकर फरार हो गए। पैसा लेकर भागते देख भुक्तभोगी शोर मचाता रहा लेकिन आरोपियों का पीछा करने वाला कोई आगे नहीं आया। थकहार कर पीड़ित थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शंकरपुर वार्ड निवासी अमित कुमार गुप्ता शुक्रवार को क्षेत्र के केवटान वार्ड में स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकालने गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह पैसा निकालकर घर आ रहा था। जैसे ही पुलिस बूथ के पास पहुंचे कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे धक्का मार दिया। जमीन पर गिरते ही पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और उसके जेब से पैसा निकालकर भाग निकला। भुक्तभोगी ने बताया कि दस हजार रुपया दूकान के काम के लिए निकालकर आ रहा था। जिसे बदमाश छीन ले गए।