{"_id":"5803d01a4f1c1bd87529244a","slug":"loot-from-goldsmith","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को गोली मार जेवरात-नगदी लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ को गोली मार जेवरात-नगदी लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराता व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के घोरावल निवासी सराफा व्यापारियों को सोना चांदी बेच कर लौट रहे मिर्जापुर के सराफा व्यापारियों को बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए रविवार की शाम करीब छह बजे मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी मोड़ के पास गोली मार कर आभूषण व पैसा लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय भेजा जबकि उसके साथी को पूछताछ के लिए थाने पर बैठा लिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने घायल व्यापारी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, एएसपी सिटी अशोक शुक्ला जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल का हाल जाना।
वाराणसी जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के भैरोनाथ घासी मोहल्ला निवासी यश उर्फ छोटू 22 वर्ष पुत्र विनोद कुमार बचपन से ही मिर्जापुर जनपद के बसनई बाजार स्थित चुन्नीमुन्नी की गली निवासी अपने फूफा शिव प्रसाद के यहां रहता है। फूफा द्वारा सोने चांदी के व्यापार में वह हाथ बंटाता था। रविवार को यश कटरा कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंडी मोहल्ला निवासी शशिकांत उर्फ पिंकू सेठ 22 वर्ष पुुत्र कृष्ण मोहन के साथ सोनभद्र जनपद के घोरावल निवासी व्यापारियों को चांदी का आभूषण बेचने गया था।
शाम को यश और पिंकू व्यापारियों को चांदी का आभूषण बेचकर उनसे पैसा लेकर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे बाइक सवार सराफा व्यापारी जैसे ही मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी के पास पहुंचे कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास करने लगे। बदमाशों की मंशा समझ लेने पर यश ने बाइक नहीं रोकी और गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। व्यापारियों को भागते देख बदमाशों ने उनका पीछा कर लिया और जैसे ही कलवारी के बरदहवा नाला मोड़ पर पहुंचे और स्पीड धीमी हुई तो एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर यश के बांह पर गोली मार दी।
विज्ञापन
जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया। जमीन पर गिरते ही बदमाश उसके पास पहुंचे तो उसका साथी पिंकू उसके कंधे से बैग लेकर भाग लेकर भागने लगा। जिसका पीछा कर बदमाशों ने जेवरात व पैसे से भरे बैग को छीन लिया। इसके बाद दोबारा यश के पास पहुंचे और उसे सीने में गोली मार दी और बैग लेकर भाग निकले।
पुलिस अधीक्षक ने तत्काल क्राइम ब्रांच व मड़िहान पुलिस को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया।