फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Like the double murder plot was hatched

साथी ने ही रची थी दोहरे हत्याकांड की साजिश

Fri, 29 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 29 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Like the double murder plot was hatched
 वाराणसी के रोहनिया निवासी दुम्मन सिंह ने पैसे और जमीन के विवाद में चुनार के हिस्ट्रीशीटर गुड्डू सिंह व उसके चालक नंदू केशरी यादव की अपने दो साथियों के साथ 21 जनवरी की रात जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में हत्या की थी।
विज्ञापन


गुड्डू की लाश वहीं और चालक का शव कछवां के पड़ेरी में फेंक दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।

आईजी एसके भगत ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

 एसपी अरविंद सेन ने गुरुवार को पुलिस लाइन में बताया कि वाराणसी के रोहनिया थानाक्षेत्र के जमुनी निवासी दुम्मन सिंह के मामा की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन


उसे छुड़ाने के लिए दुम्मन ने चुनार कोतवाली के कुसहा निवासी हिस्ट्रीशीटर गुड्डू सिंह (35) की मदद ली थी। दोनों के बीच इसी दौरान दोस्ती हुई। इसके बाद गुड्डू ने कई विवादित जमीन दुम्मन के नाम पर खरीदी और बाद में कई जमीन बेच कर सारा पैसा खुद ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेची गई जमीन का पैसा तथा खरीदी हुई जमीन पर कब्जा न मिलने पर दुम्मन नाराज हो गया। उसने गुड्डू से बकाया 15 लाख रुपये मांगे तो गुड्डू ने जल्द लौटाने का वादा किया।

इसी बीच गुड्डू ने बनारस के गंगापुर में एक जमीन देखी। कहा कि इसे खरीदने के लिए 30 लाख रुपये चाहिए।

जमीन खरीदने के बाद जब इसे बेचा जाएगा तो काफी पैसे मिलेंगे। इससे दुम्मन के सारे पैसे भी लौटा दिए जाएंगे।

 इस पर दुम्मन ने कुछ लोगों से लाखों रुपये कर्ज लेकर गुड्डू को दे दिया। इस बार भी जमीन बेचने के बाद जो पैसा मिला उसे गुड्डू ने नहीं दिया। इससे नाराज दुम्मन ने गुड्डू की हत्या की साजिश रची।

एसपी के अनुसार दुम्मन ने अपने साथ दिनेश सिंह, सोनू सिंह निवासी कुसुमी भौरहीं चुनार को भी शामिल कर लिया। तीनों गुड्डू को एक व्यक्ति की जमीन दिखाने के बहाने 21 जनवरी की रात जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर स्थित अगर पट्टी के एक ढाबे पर ले गए।

वहां देर रात भोजन के दौरान गुड्डू और चालक नंदू को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद उसे उस व्यक्ति से मिलाने के बहाने एकांत में ले गए, जहां सोनू और दिनेश ने कुल्हाड़ी से गुड्डू के सिर पर कई वार कर मौत की नींद सुला दी और फिर गाड़ी के पास लौट आए।

फिर दोनों ने गाड़ी में बैठे चालक नंदू यादव को गुड्डू को बुलाने के लिए भेजा। वह जैसे ही गाड़ी से उतर कर जाने लगा कि सोनू ने उसके भी सिर पर  कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल होने पर उसे गाड़ी में लाद लिया। गुड्डू के शव को वहीं फेंक कर चालक को लेकर सभी कछवां पहुंचे, जहां उसकी गला क स कर हत्या करने के बाद शव को पडे़री गांव में फेंककर भाग निकले।


 मिर्जामुराद के पास उसकी इनोवा गाड़ी छोड़ कर बाइक से बनारस की ओर चले गए। मामले की जानकारी होने पर आईजी बनारस ने जौनपुर, मिर्जापुर तथा बनारस की क्राइम ब्रांच और संबंधित थाने की पुलिस की तीन टीमें गठित कर खुलासा करने का निर्देश दिया था।

गुरुवार को सूचना मिली कि दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी दुम्मन सिंह बनारस-मिर्जापुर की सीमा पर वाहन की तलाश में खड़ा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed