फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inter provincial gang busted

अंतर प्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 15 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 15 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Inter provincial gang busted
करीब पांच वर्षो से जिले में छिनैती एवं  लोगाें की डिग्गी से लाखाें रुपया एक पल में उड़ा ले जाने वाले अंतर प्रंातीय गिरोह के सरगना समेत तीन बदमशाें को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियाें के पास से तमंचा समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने पुलिस लाइन में शनिवार को पत्रकाराें से किया।
एसपी ने बताया कि अंतर प्रांतीय गिरोह का सरगना विनोद कुमार अपने तीन साथी के साथ मिलकर पिछले पांच वर्ष से जिले में छिनैती एवं बाइक की डिक्की से पैसा निकालने का काम करता था।
विज्ञापन


विनोद खुद बैंकाें के बाहर पहले रेकी करने का काम करता था इसके बाद जो भी बैंक से रुपया लेकर बाहर निकलता था उसकी बाइक की डिक्की या झोले को काटकर अपने साथी की मदद से रुपया उड़ा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सफल नहीं होने पर यह लोग पैसा लिए हुए व्यक्ति का पीछा करते थे और रास्ते में मौका पाते ही तमंचा के बल पर रुपया छीनकर भाग जाते थे।

जिले में कई वारदात होने पर उन्होंने बदमाशाें को पकड़ने के लिए एएसपी नगर अजय सिंह के निगरानी में सीओ नगर प्रवीण यादव के नेतृत्व में कटरा कोतवाल शफीक अहमद, शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे, क्राइम ब्रांच के प्रभारी अविनाश सिंह की अगुवाई में टीम बनाई।

शनिवार को सूचना मिली की गिरोह के सदस्य बेतलर स्थित पीएनबी  बैेेंक में किसी को लूटने आए हैं। जानकारी होेेते ही कटरा कोतवाल शफीक अहमद, आरक्षी मनोज यादव, समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और आरोपियाें को पकड़ने का प्रयास किया तो वह बाइक से भागने लगे। इसी बीच शहर कोतवाल एवं क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई।


चाराें ओर से घेराबंदी करते हुए गिरधर के चौराहे के पास टीम ने बदमाशाें को दबोच लिया।

पकड़े गए लोगाें की तलाशी कराई तो उनके पास से भारी मात्रा में डिक्की खोलने की चाभी, तमंचा, केवाच पाउडर, नुकीला सूजा, मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पकड़े गए बदमाशाें में विनोद कुमार कंजड़ पुत्र जुगनू निवासी कंजड़ बस्ती बड़ागांव थाना बड़ागांव वाराणसी, सागर करवल पुत्र अजीत करवल निवासी गेदाबाजी थाना गेदाबाजी जनपद कटियार बिहार हाल पता चौबेपुर कंजड़ बस्ती वाराणसी तथा रामजनम यादव पुत्र राजाराम निवासी परानापुर चौबेपुर वाराणसी शामिल है।

एसपी ने टीम को पंाच हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed