फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband , including life imprisonment to four

पति समेत चार को उम्रकै द की सजा

Sun, 03 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Husband , including life imprisonment to four
अदालत का फैसला - फोटो : court
अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय देवकांत शुक्ला ने दहेज हत्या के मामले में पति, सास, ससुर, देवर को दोषसिद्ध पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक को 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। 
विज्ञापन



अभियोजन पक्ष के अनुसार कछवां थाना क्षेत्र के दियाव गांव निवासी पति रंजीत गौड़, ससुर महेंद्र गौड़, देवर दिलीप गौड़ तथा सास हीरावती देवी के खिलाफ थाना कछवां में धारा 498 ए, 304 बी भारतीय दंड संहिता 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन


अदलहाट थाना क्षेत्र के भोरमार माफी गांव निवासी रामआसरे गौड़ ने अपनी पुत्री सरिता की शादी 25 मई 2013 को रंजीत निवासी दियाव कछवां के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराली सरिता को सोने की चेन, अंगूठी और सोफा की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिसकी सूचना उसने अपने पिता को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच नवंबर 2014 को दहेज की मांग को लेकर सरिता को काफी मारापीटा गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दिया था।



जिसकी सुनवाई न्यायालय द्वारा शनिवार को की गई। अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश कुमार यादव और केके पांडेय ने सभी गवाहों को प्रस्तुत कराया। पत्रावली  पर उपलब्ध साक्ष्य गवाहों के बयान अधिवक्ताओं की दलील के आधार पर न्यायालय ने पति, सास, ससुर तथा देवर को सरिता की हत्या के आरोप में दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed