{"_id":"5820bf324f1c1b6729b37df5","slug":"houses-of-burglars-stealing-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में चोरों ने की पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में चोरों ने की पांच लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से मात्र चार सौ मीटर दूरी पर स्थित स्वास्थ्य विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मकान का ताला तोड़ कर चोर रविवार की रात करीब पांच लाख रुपये का आभूषण, नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पड़री पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गड़थनवां गांव के देव नारायण पटेल आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कंपाउंडर थे। कई वर्ष से पड़री थाना क्षेत्र के पुतरिहा गांव में मकान बनवा कर रह रहे हैं। पह फरवरी 2015 में आजमगढ़ जिले से सेवानिवृत्त हो गए।
तभी से पड़री में परिवार के साथ रह रहे हैं। इन दिनों वह पड़री बाजार के दाढ़ीराम रोड पर एक और मकान का निर्माण करा रहे हैं। रविवार की रात वह अपने निर्माणाधीन मकान पर चले गए थे। इसी बीच चोर उनके मकान की दीवार फांद कर अंदर घुस गए। सभी कमरों का ताला तोड़ कर उसमें रखे लाखों के जेवरात, दस हजार रुपया नगदी, कपड़े समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह जब देव नारायण मकान पर पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा देख हतप्रभ हो गए।
विज्ञापन
अंदर जाकर देखा तो सारे सामान गायब थे। उन्होंने बताया कि पत्नी का पैर टूटने के कारण उसका इलाज बनारस में चल रहा है। बेटे भी वहीं पर हैं। घर पर कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। देव के अनुसार चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। बताते चलें कि अब तक इलाके में एक दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं जिसका खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है।