अस्पताल में गंदगी, बिफरे मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री करीब सवा 11 बजे मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने मरीजों से चिकित्सालय से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। पर्ची काउंटर पर मरीजों की संख्या के बारे में कर्मचारियों से पूछा लेकिन हीं बता पाए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इमरजेेंसी में तैनात चिकित्सकों से पूछा कि किन बीमारियों के रोगी आ रहे हैं और उनके इलाज की क्या सुविधा है।
पैथालॉजी में जांच की लिस्ट तथा शुल्क की सूची लगाने को कहा। सर्जिकल, मेडिकल व महिला वार्ड में भर्ती मरीजों का हाला जाना। उन्होंने रोगियों से कहा कि शासन इलाज के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही। किसी को परेशानी हो तो वह बता सकता है। वार्डों में गंदे पर्दे देखकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मरीजों को अधिक सुविधाएं देने का निर्देश दिया। इस दौरान एडी डॉ. प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, सीएमओ डॉ. अशोक चौरसिया, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, एसपी अशोक शुक्ला मौजूद रहे।