{"_id":"5762f86b4f1c1be53811c436","slug":"fireworks-on-the-strength-of-the-truck-driver-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर ट्रक चालक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के बल पर ट्रक चालक को लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रीवां रोड पर बामी गांव के पास बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने वाराणसी से रीवां की ओर रहे एक ट्रक को रोक कर चालक के पास मौजूद पैसे को लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकला।
चालक अमरनाथ ने बताया कि वह बनारस से बुधवार को रीवा के लिए निकला था। रात करीब दो बजे जैसे ही लहंगपुर चौकी क्षेत्र के बामी गांव के पास पहुंचा कि चार पहिया वाहन से कुछ बदमाश आए और ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी रोकते ही बदमाश अपने वाहन से नीचे उतरे और हाथ में असलहा लेकर केबिन में चढ़ गए। बदमाशों ने ड्राइवर की जेब में रखा दस हजार रुपया छीन लिया। विरोध जताने पर गोली मारने की धमकी देने लगे।
बताया कि गाड़ी में भी पैसा रखा था लेकिन उसके बारे में नहीं बताने पर वह पैसा बच गया। पैसा लूटने के बाद वह
नीचे उतरे और किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।