फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Family warning of self-denial

परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी

Tue, 20 Jun 2017 12:05 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Tue, 20 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Family warning of self-denial
डेमो पिक
  एक मां अपनी किशोर बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर जिले के आला अधिकारियों के यहाँ चक्कर काट रही है। कहीं सुनवाई न होने से परेशान महिला ने अब परिवार सहित जिगना थाने में आत्मदाह की धमकी दी है। मामला जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन


महिला की 12 वर्षीय बेटी के साथ एक जून को गांव के  संतोष, पवन और राकेश ने छेड़खानी की और कपड़े भी फाड़ दिए गए । शोर मचाने पर मौके पर पहुंची उसकी दादी दबंगों से लड़की को बचा कर घर ले आयी। दबंगों की करतूत से परेशान  महिला अपनी बेटी को लेकर जिगना थाने में शिकायत करने पहुंची लेकिन थानेदार ने उसकी बात सुनने के बजाय भगा दिया। उसके बाद बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


महिला के अनुसार  पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से उसने मदद की गुहार लगाई और इस बाबत कई पत्र भेजे। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। थानों और अधिकरियों के यहाँ चक्कर लगाते-लगाते परेशान महिला ने आज पुलिस अधीक्षक को पत्र दे कर पीड़ित बेटी को तीन दिन के अंदर  न्याय दिलाने की गुहार एक बार फिर लगाई है। मुकदमा नहीं दर्ज किए जाने पर उसने बेटी और परिजनों के  साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष यूपी सिंह यादव का कहना है कि आपसी विवाद का मामला है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में लड़ाई हो चुकी है। दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed