{"_id":"575c69d84f1c1baf029c6ac4","slug":"explosives-recovered-for-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी विस्फोटक बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी विस्फोटक बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
लालगंज थानाक्षेत्र के बस्तरा गांव के पास बरामद विस्फोटक पदार्थ
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और लालगंज पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे बस्तरा गांव के पास से लग्जरी वाहन सवार दो युवकों को पकड़ा। इनके पास से 2016 जिलेटिन राड और छह बंडल तार बरामद हुए। पुलिस के अनुसार दोनों मध्य प्रदेश से विस्फोटक सामग्री लाकर चुनार इलाके के खनन कर्ताओं को बेचते थे।
एसपी अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में बताया कि शनिवार की भोर में सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से दो युवक एक वाहन से विस्फोटक सामग्री लेकर यूपी आ रहे हैं। इस पर उन्हें दबोचने के लिए टीम लगा दी गई। सुबह करीब साढ़े 11 बजे लालगंज थानाक्षेत्र के बस्तरा गांव के पास एक सफेद रंग की टीयूआई लग्जरी वाहन आते हुए दिखाई दिया। रोका गया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया गया।
वाहन में सवार दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। वाहन की तलाशी की गई तो चार बोरियों में भरे 2016 जिलेटिन राड और एक बोरी में छह बंडल तार बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी राहुल जायसवाल निवासी दरगाह शरीफ, चुनार तथा बबलू जायसवाल निवासी सक्तेशगढ़, चुनार आपस में साले-बहनोई हैं।
विज्ञापन
दोनों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से विस्फोटक खरीदकर लाते हैं। इसे सक्तेशगढ़ से चुनार इलाके तक के खनन कर्ताओं को बेचते हैं। इसमें उन्हें काफी पैसा मिलता है। दोनों के विरुद्ध लालगंज थाने में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।