{"_id":"5f77087a8ebc3e9bd3570faf","slug":"elder-sister-killed-younger-sister-together-with-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: प्रेम में बाधा बनी छोटी बहन तो बड़ी बहन ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर: प्रेम में बाधा बनी छोटी बहन तो बड़ी बहन ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव
Sat, 03 Oct 2020 12:04 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रेम में बाधा बनी छोटी बहन की पहले बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दिया। फिर रेलवे ट्रैक पर शव को फेंक दिया। हत्यारोपी बहन और उसके प्रेमी को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर पकड़कर हत्या का खुलासा कर दिया। खुलासा प्रभारी एसपी ने किया।
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र की दो बहनें 15 वर्षीय व 10 वर्षीय गुरुवार को घर से बाजार सब्जी लेने निकली थीं, वापस घर नहीं आईं। खोजबीन करने पर दोनों के न मिलने पर पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराया। तहरीर के आधार पर पड़री पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू किया। पुलिस ने बड़ी बहन और उसके प्रेमी प्रमोद कुमार बिंद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रभारी एसपी संजय कुमार ने बताया कि बड़ी बहन का गांव निवासी प्रमोद बिंद से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बड़ी बहन के साथ पिता सौतेला व्यवहार करते थे। उसकी छोटी बहन उसके प्रेम में बाधा बन रही थी इसलिए बड़ी बहन गुरुवार की दोपहर अपनी छोटी बहन को लेकर साइकिल से घूमने निकली।
रास्ते में प्रेमी के साथ तीनों मिर्जापुर बाजार आए और खरीदारी की, होटल में खाना खाया। इसके बाद रात को राजपुर नहर के पास बैठे। इस दौरान बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने छोटी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हत्या करने के बाद दोनों बाइक से जा रहे थे। उसका पेट्रोल खत्म हो गया था। खोजबीन के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।