फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drinking four people unconscious

शराब पीने से चार लोग अचेत

Fri, 27 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Fri, 27 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
 Drinking four people unconscious
शराब पीने के चलते अचेत हुए लोगों को जिला अस्पताल में देखने पहुंचे एसपी अरविंद सेन। - फोटो : mirzapur
हलिया गांव में बुधवार की रात ओझाई के दौरान शराब पीने से चार लोग अचेत हो गए। चार लोगों के अचेत होने से गांव में हड़कंप मच गया। अचेतावस्था में पड़े चारों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन मौके पर पहुंचे और बेहोश होने वाले लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


साथ ही उनका बेतहर इलाज करने को कहा। दिनेश की की तहरीर पर पुलिस ने ओझा रामआसरे और शराब व्यापारी जटाई के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

हलिया गांव निवासी छोटे कोल की पत्नी पर भूत प्रेत का साया बताया जा रहा था।

बुधवार की रात एक ओझा रामआसरे कोल छोटेलाल के यहां उसकी पत्नी का भूत उतारने पहुंचा। मंत्र तंत्र पढ़ने के बाद गुरुवार की भोर करीब पांच बजे ओझा ने छोटेलाल से चढ़ाने के लिए शराब की मांग की। ओझा की मांग पर छोटलाल हलिया सोनकर बस्ती से चार बोतल शराब लेकर आया। जिसे चढ़ाने के बाद छोटेलाल 50 वर्ष पुत्र मनी, जगदीश 45 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल, लाला 32 वर्ष तथा अृमतलाल ने शराब पी। शराब पीने के कुछ देर बाद उनके पेट में दर्द होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंखों में जलन पैदा होने लगी। हालत बिगड़ते देख आनन फानन में सभी को पीएचसी हलिया ले जाया गया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।  हलिया गांव में बुधवार की रात ओझाई के दौरान शराब पीने से चार लोग अचेत हो गए। चार लोगों के अचेत होने से गांव में हड़कंप मच गया। अचेतावस्था में पड़े चारों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

 

जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन मौके पर पहुंचे और बेहोश होने वाले लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनका बेतहर इलाज करने को कहा। दिनेश की की तहरीर पर पुलिस ने ओझा रामआसरे और शराब व्यापारी जटाई के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 


हलिया गांव निवासी छोटे कोल की पत्नी पर भूत प्रेत का साया होना बताया जा रहा था। बुधवार की रात एक ओझा रामआसरे कोल छोटेलाल के यहां उसकी पत्नी का भूत उतारने पहुंचा।

 

मंत्र तंत्र पढ़ने के बाद गुरुवार की भोर करीब पांच बजे ओझा ने छोटेलाल से चढ़ाने के लिए शराब की मांग की। ओझा की मांग पर छोटलाल हलिया सोनकर बस्ती से चार बोतल शराब लेकर आया। जिसे चढ़ाने के बाद छोटेलाल 50 वर्ष पुत्र मनी, जगदीश 45 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल, लाला 32 वर्ष तथा अृमतलाल ने शराब पी।

 

शराब पीने के कुछ देर बाद उनके पेट में दर्द होने लगा। आंखों में जलन पैदा होने लगी। हालत बिगड़ते देख आनन फानन में सभी को पीएचसी हलिया ले जाया गया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed