फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for regular jobs

नौकरी नियमित करने की मांग

Sat, 10 Jun 2017 12:21 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sat, 10 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for regular jobs
धरना
 उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार से घंटाघर स्थित पालिका कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरु किया। पहले दिन नगर अध्यक्ष अशीष कुमार सुदर्शन, रोजन और मीना ने क्रमिक अनशन किया। सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंप कर मांगें पूरी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताया।     
विज्ञापन

        
नगर अध्यक्ष आशीष कुमार सुदर्शन ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में नौ जून से लगातार क्रमिक अनशन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सन 1996 से 2001 तक सभी संविदा वर्क चार्ज सफाई कर्मचारियों को विनियमितीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारी शासनादेेश के अनुसार सातवां वेतनमान और साप्ताहिक अवकाश देने की मांग कर रहे हैं। स्थायी सफाई कर्मचारियों को शिक्षा के आधार पर पदोन्नत किया जाए। वर्क चार्ज संविदा केे सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन तत्काल दिया जाए। सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।           
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed