फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crane overturns Allahabad Mughal route disrupted railway tracks .

रेलवे ट्रैक पर क्रेन पलटने से इलाहाबाद मुगलसराय रूट बाधित

Sun, 26 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Crane overturns Allahabad Mughal route disrupted railway tracks .
हादसा - फोटो : mirzapur
गैपुरा-जिगना के मध्य जिगना बारी गेट नंबर 14 सी के पास निर्माणाधीन पुल पर सीमेंट का पैनल चढ़ाते समय मिट्टी खिसकने से गुरुवार  दोपहर एक बजे के बाद रेलवे लाइन पर क्रेन पलट गया। इससे दस खंभों के ओवर हेड इलेक्ट्रिक तार टूट गए और इलाहाबाद-मुगलसराय रेल मार्ग  पर आवागमन बाधित हो गया। इसके चलते 24 ट्रेनों को वाया वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्रेनें रामबाग, प्रयाग होते हुए वाया वाराणसी मुगलसराय जाएंगी। इंजीनियरिंग और बिजली विभाग के अधिकारी आवागमन शुरू कराने में जुटे थे। 

 बिहसड़ा नीबी संपर्क मार्ग पर जिगना बारी गांव के पास गेट नंबर 14 सी पर अंडर ग्राउंड पुल का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर बड़े  क्रेन से सीमेंट का पैनल रखवाया जा रहा था। दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर पुल के पास मिट्टी खिसकने से क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका अगला हिस्सा ट्रैक पर जा गिरा।
विज्ञापन



इससे अप व डाउन लाइन के दस खंभों के ओएचई तार टूट गए। हादसे से दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित हो गया। इस कारण महानगरी, बह्मपुत्र मेल, दादर वाराणसी, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गुवाहाटी कुर्ला, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कालिका, क्षिप्रा, जोधपुर हावड़ा आदि ट्रेनें और 20 मालगाड़ियां प्रभावित हुईं।   उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद  के  डीआरएम डा. संजय पंकज ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, दो सौ मीटर तक ओएचई लाइन टूटी है। 15 मीटर ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम छह बजे क्रेन का सिलेंडर काटकर हटा लिया गया है। देर रात तक सब दुरुस्त कर लिया जाएगा। जिगना-गैपुरा के मध्य रेल समपार संख्या 14 सी रोड अंडर ब्रिज के लिए चल रहेनिर्माण कार्य के दौरान रोड क्रेन गिर जाने से इलाहाबाद-मुगलसराय रेल मार्ग की अप व डाउन लाइन ओएचई उपकरणों तथा रेल लाइन के क्षतिग्रस्त होने केकारण ब्लाक हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed