{"_id":"57fe88da4f1c1b8e1528f43a","slug":"asha-knockout-daughter-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहू को पीटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशा बहू को पीटकर मार डाला
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
करबला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेत में भैंस चली जाने पर पट्टीदारों ने आशा बहू को पीटकर मार डाला। उसकी दो बेटियों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में मंगलवार को हुई। पुलिस ने आशा बहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटियों का इलाज राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
करौदा गांव निवासी सफाईकर्मी छक्कन की भैंस मंलवार को उसके पट्टिदारी के खेत में चली गई थी। पट्टिदार इसी बात पर उसकी पत्नी तेतरा देवी (50) से उलझ गए। दोनोें पक्षों से कहासुनी होने लगी। इसी बीच दूसरे पक्ष के तीन लोग उसके घर में घुस आए और तेतरा की पिटाई करने लगे। बीचबचाव करने आए उसकी बेटी आरती तथा अमिता आईं तो उनको भी उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने तेतरा देवी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन परिवार वाले उसे मिर्जापुर की बजाय सोनभद्र लेकर चले गए। वहां भी स्थिति नहीं संभली तो डाक्टर ने बनारस ले जाने की सलाह दी। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही तेतरा देवी ने दम तोड़ दिया। वह आशा बहू के रूप में काम करती थी। घटना की सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।