फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal traffickers caught

जानवरों के तस्कर पकड़े गए

Mon, 09 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Animal traffickers caught
जंगली ‌ब‌िल्ली

विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव के पास रविवार की दोपहर जंगली जानवरों की तस्करी करने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इनोवा से पुलिस ने पांच जंगली बिल्ली व तेंदुए का बच्चा बरामद किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी आरिफ निवासी हैदराबाद ने बताया कि वह लोग बनारस से जंगली जानवरों को लेकर हैदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार की दोपहर यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराही मंगला सिंह, दिनेश यादव व गोविंद चौबे के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से एक इनोवा आते हुए दिखाई दी। जिसको पुलिस ने रोक कर चेक करना शुरू कर दिया। प्रभारी ने हमराहियों से गाड़ी की तलाशी लेने को कहा। पुलिस गाड़ी की तलाशी करने लगी। इसी बीच उसे पीछे रखी पांच पेटियां दिखाई दी। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि उसमें घरेलू सामान हैं।
विज्ञापन



आशंका होने पर जब पेटी से बोरे को हटवाया तो उसके अंदर मौजूद वाइल्ड कैट सिपाही पर झपट पड़ी। जिसे वह शेर का बच्च समझ कर डर गया। पेटी के अंदर जंगली जानवर देखकर पुलिस हैरान हो गई। मौका पाकर वाहन में मौजूद दो लोग फरार हो गए जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच देहात चौकी इंचार्ज पंकज राय भी पहुंच गए। यातायात प्रभारी ने सूचना देकर पुलिस लाइन से क्रेन मंगवाया और उसे पुलिस लाइन ले गए। मौके पर पहुंचे डीएफओ केके पांडेय व सीओ नगर बृजेश कुमार तथा क्राइम ब्रंाच प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने पेटी खोलवा कर देखा तो बताया कि वह शेर का बच्चा नहीं है बल्कि जंगली बिल्ली है। इनमें एक तेंदुए का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed