{"_id":"5ac90d404f1c1bd5618b6200","slug":"91523125568-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवई/लाटघाट। अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में युवक बाइक लेकर सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया सिर पर चढने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था। घटना के बाद गन्ना लदा ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। वहीं । रौनापार थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में 4 वर्षीय मासूम की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृत युवक दशरथ (28) पुत्र अपरबल राम अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव का निवासी था। चार भाईयों में बड़ा दशरथ तीन बेटी और एक बेटे का पिता था। शनिवार को वह किसी काम से पवई बाजार गया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे वहां से घर लौट रहा था। पवई-माहुल मार्ग पर स्थित निजामपुर गांव के पास पहुंचा कि सामने गन्ना लदा ट्रक सठियांव स्थित चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहा था। दशरथ अपनी बाइक की गति तेज करते हुए ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान दशरथ की बाइक फिसली और वह सड़क पर गिर गया। जैसे ही दशरथ सड़क पर गिरा तभी पीछे से आ रहा ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। जिससे दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दशरथ की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। लोगों के मुताबिक यदि दशरथ हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। दूसरे हादसे में रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी शिवम (4) पुत्र सीताराम की शनिवार को अनियंत्रित बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शिवम की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के समय शिवम अपनी मां किसमती देवी के साथ चांदपट्टी- हैदराबाद मार्ग पर स्थित दुकान से सामान लेने गया था। वहीं पर अनियंत्रित बाइक से टक्कर लगने से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।