फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   इनाम पाने के चक्कर में युवक ने गंवाए एक लाख 11 हजार

इनाम पाने के चक्कर में युवक ने गंवाए एक लाख 11 हजार

Mon, 25 Mar 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
इनाम पाने के चक्कर में युवक ने गंवाए एक लाख 11 हजार
जिगना। थाना क्षेत्र के राजमन बघौरा गांव निवासी एक युवक ने इनाम पाने के चक्कर में एक लाख 11 हजार पांच सौ रुपया गंवा दिया। फिर भी इनाम नहीं मिला तो उसे समझ में आ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजमन बघौरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार प्रजापति के मोबाइल पर 18 मार्च को फोन आया कि उसका 20 लाख रुपया का लकी ड्रा के तहत इनाम निकला है। वह पैसा लेने के लिए 31 हजार पांच सौ रुपया टैक्स बताए गए खाते में जमा कर दे। युवक ने अगले दिन 19 मार्च को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पाली मुडुवान में पैसा जमा कर दिया। पुन: उसी समय फिर फोन आया कि टैक्स में 80 हजार रुपया और जमा होना है इसलिए उसे भी तत्काल जमा कर दे तब उसका पैसा भेज दिया जाएगा। धमेंद्र ने बगैर कुछ जाने समझे 80 हजार रुपया और जमा कर दिया। जब पुन: फोन आया कि इनाम की रकम ज्यादा है, इसलिए एक लाख 80 हजार रुपया और जमा होने पर ही आप के खाते में 20 लाख रुपया जाएगा, तब युवक हैरत में पड़ गया। लोगों में चर्चा की तो ग्रामीणों ने उसे बताया कि अब पैसा मत जमा करो तुम ठगी के शिकार हो गए हो। यह सुनते उसके होश उड़ गए। अब युवक उस नंबर पर जब फोन लगा रहा है तो फोन बंद बता रहा है। ठगी का शिकार युवक जिगना थाने में प्रार्थना पत्र देकर पैसा वापस पाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामला दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। जिस खाते में पैसा जमा किया गया है, वह केनरा बैंक की दिल्ली शाखा में ममता सैनी के नाम का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed