{"_id":"5c8fee61bdec22142d5e4320","slug":"81552936545-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग का मिठाई और दुकानों पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य विभाग का मिठाई और दुकानों पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। होली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरी के विरुद्घ अभियान चलाकर सोमवार को नगर के सिविल लाइन और शुक्लहा स्थित मिठाई और दूध की दुकानों पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने इन दुकानों से मिठाई, छेना, दूध और बेकरी के छह नमूने लिए। लिए गए नमूने को जांच के लिए टीम ने लखनऊ भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की छापेमारी से दुकानों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सुधीर कुमार राय और आकाश कुमार, आनंद कुमार राय और विजय प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने नगर के सिविल लाइन स्थित मिठाई और पनीर के दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दुकानों से मिठाई और पनीर के सैंपल लिए। इसके बाद शुक्लहा स्थित दुध की दुकानों पर पहुंची। वहां भी दूध और पनीर समेत अन्य मिठाईयों का सैैंपल लिया। अभिभीत अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि त्योहार का मौसम चल रहा है। इसके चलते दुकानदारों द्वारा मिलावट की अधिक संभावनाएं हैं। इसी को देखते हुए दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। कहा कि यह अभियान होली तक चलता रहेगा ताकि ग्राहकों को शुद्ध सामान मिल सके। कहा कि जांच रिपोर्ट में अगर दुकानदारों ने मिलावट किया होगा तो जरूर उनके विरुद्घ रिपोर्ट आएगी।