फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वृद्घ की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी गई लाश

वृद्घ की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी गई लाश

Thu, 15 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
वृद्घ की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी गई लाश
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के गौरीशंकर मोड़ के पास बुधवार को साढ़े तीन बजे खून से लथपथ एक वृद्ध का शव झाड़ी में मिला। इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त कराई तो वृद्ध की पहचान प्रेेम शंकर दूबे (65) निवासी देवरी थाना विंध्याचल के रूप में हुई। घटना से नाराज ग्रामीण मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के समझाने एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ प्रेम शंकर दुबे का बेटा संजय कुमार दुबे मिर्जापुर आवास विकास कालोनी में परिवार के साथ रहता है। संजय इलाहाबाद बैंक शाखा मड़िहान में कर्मचारी है। मंगलवार को प्रेम शंकर अपनी बाइक से आवास विकास कालोनी से घर के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार शाम पांच बजे तक उनकी विंध्याचल में होने की खबर थी लेकिन घर नहीं पहुंचे। उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। शाम को परिजनों ने विंध्याचल थाने को सूचना दी। बुधवार को घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अकोढ़ी के गौरीशंकर मोड़ के पास झाड़ी में उनका शव मिला है। शव की स्थिति देखकर परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। छानबीन की उनकी बाइक कंतित छोटा चौक के पास मिली। विन्ध्याचल थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिन्हा ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही संजय की तहरीर पर दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या में बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed