फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जमीन विवाद में बुजुर्ग ने लगाई फांसी

जमीन विवाद में बुजुर्ग ने लगाई फांसी

Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में बुजुर्ग ने लगाई फांसी
कछवां । थाना क्षेत्र के बजहां गांव निवासी खिस्सू गोड़ (65) फांसी लगाकर जान दे दी। जमीन बंटवारे को लेकर खिस्सू और उसके भाईयों में आए दिन विवाद होता होता था । सोमवार की शाम को भी जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट हुई थी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। खिस्सू के तीन बेटे हैं और तीनों दूसरे शहरों में रहते हैं।
विज्ञापन

जमीन बंटवारे को लेकर सोमवार की शाम खिस्सू और उसके एक भाई से कहासुनी हई थी। रात को खाना बनाकर खाने के बाद वह टीन शेड के बरामदे में सो गया । सुबह आसपास के लोगों ने बरामदे में लगे बांस में गमछे से खिस्सू को लटकते देखा तो हैरान हो गये। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बड़ा बेटा पप्पू परिवार के साथ वाराणसी में रहता है। दूसरा बेटा बनारसी मुंबई सबसे छोटा छोटू अपने मौसा के यहां मझवां गांव में परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद किया जिसपर उसने अपने सगे भाइयों के जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। छोटा बेटे छोटू ने कहा की रात को आठ बजे पिता जी से बात हुई थी। उन्होंने बताया की भाई से विवाद हुआ है । आरोप लगाया कि मेरे पिता का हत्या चाचा मोहाई ने की है। चाचा के डर से पिता जी हम तीनों भाईयों को बाहर रखते थे। लाश को फंदे से लटकार आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed