{"_id":"5abfce064f1c1bbf618b4c41","slug":"81522519558-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर कोटेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर कोटेदार की मौत
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गहरवार गांव के पास शनिवार की दोपहर ट्रक से कुचलकर एक कोटेदार की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर लगते ही परिवारवाले रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
कोटवां पांडेय गांव निवासी कैलाशनाथ विश्वकर्मा (50) पुत्र सरजू विश्वकर्मा अपने गांव का कोटेदार था। इसके साथ ही पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बीजेपी नेता भी था। शनिवार की दोपहर 12 बजे वह बाइक से दवा लेने के लिए सिरसी गहरवार गांव जा रहा था। जैसे ही वह सिरसी गहरवार गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक ट्रक में फंस गई। इससे वह पहिए के नीचे जा गिरा और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि निर्माणाधीन रेलवे लाइन के कार्य में इन दिनों ट्रकों को लगाया गया है। जो गिटटी बालू आदि सामान गिराने का कार्य करते हैं। लेकिन ट्रकों के चालक इतनी लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं कि लोग उसकी चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने लापरवाह चालकों पर लगाम लगाने की मांग की। दुुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।