फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर गंगा नदी हिकमत अमली के पास से शनिवार की सुबह पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसके विरुद्घ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

शहर कोतवाल रमेश यादव शनिवार की सुबह क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक बदमाश तमंचा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। जानकारी होते ही मोर्चाघर के पास घेराबंदी कर लिया। मुखबिर द्वारा बदमाश की पहचान करने पर उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने अपने को बचाते हुए बदमाश को गंगा नदी के किनारे हिकमत अमली के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया कल्लू उर्फ अजय बड़ा सखौरा शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। वह बलात्कार के मामले में दस वर्ष की सजा काट कर आया है। इसके अलावा चोरी समेत कई मुकदमे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed