फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कछवां थाने के बाहर 24 घंटे तक पड़ा रहा महिला की शव

कछवां थाने के बाहर 24 घंटे तक पड़ा रहा महिला की शव

Sat, 26 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
कछवां थाने के बाहर 24 घंटे तक पड़ा रहा महिला की शव

विज्ञापन
कछवां। चौबीस घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजकर थाने के बाहर रखकर हीलाहवाली बरती रही कछवां पुलिस की रवैये को देखकर शुक्रवार की दोपहर भैंसा गांव के ग्रामीण भड़क गए। हंगामा करने पर कछवां थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया तब ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भैंसा पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी इसलिए शव को 24 घंटे तक थाने के बाहर रखा था। मामला हल नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि क्षेत्र के भैसा गांव में गुरुवार की सुबह दस बजे करेंट की चपेट में आने से पूनम पत्नी उमेश 23 वर्ष की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम भेजने के लिए थाने उठा ले आई। लेकिन पोस्टमार्टम नहीं भेजा और थाने के बाहर की लाश रखवा दी। शव नहीं भेजने के बारे में रात को पूछने पर बताया कि भैंसा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार नहीं है इसलिए लाश का पंचनामा नहीं भरा गया। उनके आने के बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जिससे महिला की लाश रातभर थाने के बाहर पड़ी रही। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी चौकी इंचार्ज नहीं आए तो ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष से दूसरे दारोगा से पंचनामा भरवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने की गुहार लगाई लेकिन कछवां पुलिस ने उनकी एक न सुनी। कहा कि चौकी इंचार्जँ के आने के बाद ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस के इस लापरवाह रवैये को देख ग्रामीणों का गुस्सा दोपहर में फूट पड़ा और वह हंगामा मचाने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश को देख थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने दूसरे एसआईसी से आनन फानन में पंचनामा भरवाकर शव को दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed