{"_id":"5cba1a03bdec22143a6806b6","slug":"71555700227-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी नहीं पता चला मीनू का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच दिन बाद भी नहीं पता चला मीनू का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासिनी मानसिक रूप से बीमार 23 वर्षीय युवती का पांच दिन बाद भी पता नहीं चलने पर मां ने शुक्रवार को बेटी के गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी है। युवती बीते 14 अप्रैल को घर से अचानक लापता हो गई।
जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की 23 वर्षीय मीनू पुत्री स्वर्गीय प्रेम बियार मानसिक रूप से बीमार है तथा एक पैर से विकलांग भी है। उसकी शादी छह वर्ष पूर्व शेरवां के अक्षैबर बियार के साथ हुई थी। मानसिक बीमारी के कारण शादी के कुछ दिन बाद अक्षैबर ने मीनू से संबंध विच्छेद कर लिया था। तब से मीनू अपने मायके रह रही थी। तीन वर्ष पूर्व मीनू मायके से लापता हो गई थी। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। अचानक बीते 11 अप्रैल को मीनू वापस आ गई। पता चला कि पिता की एक वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है तो उनकी फोटो देख रोने लगी। लापता होने के विषय में मां तारा देवी ने पूछा लेकिन मीनू कुछ भी नहीं बता पा रही थी। मां के अनुसार 13 अप्रैल तक मीनू घर पर रही लेकिन 14 अप्रैल को फिर लापता हो गई। कहीं भी पता नहीं चलने पर मां तारा देवी ने शुक्रवार को जमालपुर थाने में मीनू के गुमशुदगी की तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि लापता होते समय वह हरे रंग की चेकदार सूट पहने हुए थी। तहरीर के आधार पुलिस जांच में जुट गई है।